मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बंदर के हाथों में माचिस किसने दी, माचिस देकर भी नहीं जली तीली?

मालवाडी की विशाल सभा में संजय राऊत ने राज ठाकरे पर साधा निशाना : मालवाडी में शिवसेना भवन उद्घाटित
हड़पसर स्थित मालवाडी में बनाए गए शिवसेना भवन के उद्घाटक शिवसेना नेता सांसद संजय राउत को सम्मानित करते हुए उप शहर प्रमुख समीर तुपे, साथ में शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढालराव पाटिल, पुणे शहर सम्पर्क प्रमुख सचिन अहिर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

बंदर के हाथों में माचिस किसने दी? पर माचिस देकर भी तीली नहीं जली? लाउडस्पीकर की आवाज से तकलीफ पिछले 15 सालों में नहीं हुई परंतु अब अपना भाई मुख्यमंत्री हुआ तो आवाज की तकलीफ शुरू हो गई। पीठ में खंजीर घोंपकर यातना देनेवाले अब शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे की क्लिप्स दिखा रहे हैं? भारतीय जनता पार्टी शिवसेना को खत्म करने की भाषा कर रही है। केन्द्र से सुपारी देकर किराए से लोगों को लिया जा रहा है, उन पर भगवी शाल पहनाकर उस शाल का अपमान किया जा रहा है? जाति धर्म की जो राजनीति शुरू की गई है वो महाराष्ट्र को गड्ढे में लेकर जाएगी। महाराष्ट्र राज्य बहुजन समाजवादी है उसे जातीय भेदभाव का कलंक न लगाएं। यह महाराष्ट्र राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज, फुले, शाहू, आंबेडकर, बालासाहब ठाकरे का है। यह किसी के सामने घुटने नहीं टेकेगा। यह प्रतिपादन शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने व्यक्त किया। 
शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर तुपे की पहल पर मालवाडी हड़पसर में बनाए गए शिवसेना भवन का उद्घाटन शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत के शुभहाथों किया गया, उसके बाद आयोजित की गई विराट सभा को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोर्हे, शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढालराव पाटिल, पुणे शहर सम्पर्क प्रमुख सचिन अहिर, सह सम्पर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उप शहर प्रमुख समीर तुपे, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, नगरसेविका प्राची आल्हाट, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, शिवसेना प्रणीत महाराष्ट्र वितरक सेना हडपसर विधानसभा मतदार संघ के विभागीय अध्यक्ष संतोष  दर्शीले, महाराष्ट्र शिक्षक सेना के समन्वयक सुनील जगताप, विभाग प्रमुख अभिमन्यू भानगिरे, उप विभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, शाश्वत घुले, शिवसेना पुणे जिला (बारामती व इंदापुर) महिला आघाडी की प्रमुख नीता भोसले, पुणे शहर महिला आघाडी उपशहर संघटिका प्रा.विद्या होडे, संघटिका सुप्रिया डालिंबकर, उप शहर प्रमुख राजाभाऊ होले, पूर्व पंचायत समिति के सदस्य गंगाधर बधे, पूर्व उप विभाग प्रमुख संतोष होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, आकाश जगताप, मयूर फडतरे, प्रवीण रणदिवे आदि के साथ-साथ विभिन्न आघाडी के पदाधिकारी व शिवसैनिक बड़ी संख्या में        उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि देश में कहर बरपाती महंगाई, पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दाम, बेरोजगारी आदि मुद्दों के खिलाफ लाउडस्पीकर क्यों नहीं बजाया जा रहा है? फिलहाल मिस्टर मोदी को औरंगजेब की बहुत याद आ रही है, औरंगजेब अत्याचारी, क्रूर था यह बताया जा रहा है। हमें इतिहास सिखाने की कोशिश ना करें। औरंगजेब को गाड़नेवाला हमारा महाराष्ट्र है और आप जो औरंगजेब के नाम का जप कर रहे हो उसका जन्म गुजरात में हुआ है, वह बताइए। हमारे राज्य में शिवाजी महाराज तो आपके राज्य में औरंगजेब का जन्म हुआ है, इसलिए हमारे महाराष्ट्र में कोई दरार नहीं पड़ सकती है।
शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढालराव पाटिल ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सबसे ज्यादा 42 नगरसेवक होंगे। हार की परवाह न करते हुए समाज की सेवा करनेवाला शिवसैनिक समीर तुपे है तो दूसरी तरफ अपने विकास कार्यों से पुणे शहर में अलग छवि तैयार करनेवाले नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे है, जिनका कार्य बहुत प्रशंसनीय है। सत्ता में न रहते हुए भी वे इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हम सत्ता में आने पर पुणे शहर का सर्वांगीण विकास करेंगे। 
विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीमारी से त्रस्त पार्टी है। केन्द्र सरकार के लाभार्थी महाराष्ट्र सरकार को अस्वस्थ करने की कोशिश कर रहे हैं। नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने पानी की टंकी से पानी की समस्या हल की तो उसका श्रेय लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी जी जान लगा रही है। देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को मर्सिडिज बेबी बोला था उसका समाचार लेते हुए उन्होंने कहा कि हड़पसर में भाजपा का एक मर्सिडिज चोर है उसे न भूलें।
उप शहर प्रमुख समीर तुपे ने कहा कि शिवसैनिकों का स्फूर्तिस्थान व विरोधकों का करदन काल शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत का हड़पसर में प्रथम स्वागत करता हूं। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर शिवसेना को मजबूत किया है। विविध माध्यमों से जनता तक पहुंचकर उन्हें सरकार की विविध योजनाओ से अवगत कराने में शिवसैनिक अहम भूमिका निभा रहे हैं। आघाडी हो या ना हो आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए हम तैयार हैं। शिवसेना के पक्षश्रेष्ठी जो आदेश देंगे उसका पालन हम करेंगे। समारोह के लिए उपस्थितों के प्रति आभार नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ