मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्रीगण स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे स्टेशनों पर मानदंडों के अनुसार उपयुक्त स्थानों पर पर्याप्त संख्या में फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन फिर भी यह देखा गया है कि कुछ यात्री अपने जीवन को खतरे में डालकर और ट्रेन के संचालन में बाधा उत्पन्न करके स्टेशन में प्रवेश करने एवं बाहर निकलने के लिए या एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरियों को पार करते हैं।
इस संबंध में स्टेशनों पर नियमित रूप से घोषणाएं भी की जाती हैं कि स्टेशन में प्रवेश करने एवं बाहर निकलने के लिए या एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सदैव फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का उपयोग किया जाए। आरपीएफ द्वारा ट्रैसपासर्स के खिलाफ अभियान के दौरान यह भी अवगत कराया जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करना न केवल उनके जीवन को खतरे में डालता है बल्कि यह रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय भी है।
रेलवे एक बार फिर सभी यात्रियों से अपील करती है कि वे पटरी पार करने से बचें और स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए एफओबी /एस्केलेटर/लिफ्ट का उपयोग करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ