हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
एक जौहरी जिस तरह हीरे को तराशकर उसे अनमोल रत्न बनाता है, उसी तरह से आम परिवार के युवाओं में खेल का हुनर पहचानकर उनकी खेल कला को एक नयी सोच, नयी राह दिखाने का काम दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख कर रहे हैं। फुटबॉल टीम को बनाने का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे वास्तव में साकार करने में इमरान शेख ने अहम भूमिका निभाई है। आम परिवार के युवाओं का सपना चकनाचूर न हो बल्कि उन्हें नए सपने की उड़ान भरने में उनके दिलों में एक कामयाबी की चिंगारी इमरान शेख ने जो जलाई है, उसके कारण आज युवा फुटबॉल खिलाड़ी जीत के झेंडे पर झेंडे फहरा रहे हैं।
आम परिवार के युवक ़फैजान तांबोली, मुबीन पठान, मुबीन अंसारी, समीर शेख, ओम मांदले, साहिल जैस्वार, मारूफ़ सिद्दीकी, दानिश हन्नुरे, तेजस परदेशी, सादीक पठान और अज़ीम खान युवाओं में फुटबॉल खेल को खेलने की बहुत अच्छी कला है, इस खेल में वे धुरंधर हैं, परंतु इस खेल पर होनेवाला खर्चा वे उठा नहीं पा रहे थे। इन युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के दिल से खेल का जज्बा कम न हो इसलिए दीया फाउंडेशन के माध्यम से पहल का कदम बढ़ाते हुए इमरान शेख ने इनकी फुटबॉल टीम को स्पोन्सर किया है। देखा जाए तो उचित समय पर मदद के कारण एक अच्छी टीम बन सकी।
दयावान जनसेवक इमरान शेख के बारे में बहुत सुना था कि वे जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उनके यहां से कोई खाली हाथ नहीं आता है, इसका प्रमाण हमें भी मिला है। आज उन्होंने हमारे खेल के प्रति जो हौसला बढ़ाया है, उसके कारण ही आज हम आगे बढ़ सके हैं। चैंपियन ट्रॉफी उंड्री, उमंग फाउंडेशन खराडी, विंटर कप, जस्ट फॉर किक्स (ज्ञळलज्ञी) कात्रज आदि ट्रॉफी पर मोहर लगाई है। हमें खेल खेलने के प्रति आत्मविश्वास, अपने आप पर भरोसा व खेल का आदर भावना की सीख हमें इमरान शेख ने दी है। उनके द्वारा मिली प्रेरणा से ही हमने ‘कैयी फुटबॉल क्लब’ गठित किया है। यह जानकारी युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने हमारे प्रतिनिधि को दी।

0 टिप्पणियाँ