मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

युवा समाजसेवक डब्लूसिंह पंजाबसिंह टाक के जन्मदिन पर विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
केंद्रीय रेल्वे और दूरसंचार समिति भारत सरकार के सदस्य व युवा समाजसेवक डब्लूसिंह पंजाबसिंह टाक के जन्मदिन के अवसर पर सर्वधर्म सेवाभावी संस्था की ओर से गरीब जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त साड़ियों का वितरण, रामटेकडी स्थित नेत्रहीनों के स्कूल में अन्नदान, लोगों की सेवा में गाड़ीतल पर पीने की पानी की प्याऊ जैसे विधायक पहलों का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, योगेश टिलेकर, पूर्व नगरसेविका वैशाली सुनील बनकर, उज्ज्वला सुभाष जंगले, पूर्व नगरसेविक आनंद आलकुंटे, विजय देशमुख, मारुति तुपे, फुरसुंगी के पूर्व सरपंच संजय हरपले, कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत सुरसे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले,  स्वाभिमानी महिला संस्था की प्रमुख पल्लवी सुरसे, आरपीआई पुणे शहर की अध्यक्षा शशिकला वाघमारे, शहीद भगतसिंह     जीवनरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, उद्योगपति विजय भिंताडे, नितिन गावडे, प्रशांत पोमण, भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर के उपाध्यक्ष नितिन होले, आशीष आल्हाट, सतीश जगताप, घनश्याम हाक्के, गणेश जगताप, संजय आंबेकर,  कमलेश कापरे, रमेश निवंगुने, प्रवीण तुपे, अशोक धोत्रे, राकेश वाघ, हेमंत सिन्नरकर, विशाल मिरेकर, श्रीकांत बनपट्टे, हसमुखसिंह जुनी, विजय पाटिल, राजू मिरेकर, सचिन चौधरी, विजय आलकुंटे आदि के साथ-साथ विविध राजनीतिक दलों के पदाधिकारिगण, समाजसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
युवा समाजसेवक डब्लूसिंह पंजाबसिंह टाक ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। अनावश्यक खर्चों को टालते हुए समाज के लिए उपयोगी व विधायक पहल का आयोजन करते हुए एक आदर्श निर्माण किया है। सही मायने में देखा जाए तो उन्होंने एक अच्छा उदाहरण व आदर्श समाज की नयी युवा पीढ़ी के सामने  रखा है। निश्चित रूप से आज की युवा पीढ़ी भी अपना जन्मदिन इसी पद्धति से मनाए। यह विचार युवा समाजसेवक डब्लूसिंह पंजाबसिंह टाक के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों ने व्यक्त किए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ