मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव और 21 जुलाई को होगा परिणाम घोषित

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (9-जून-2022) को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 15 जून, नामांकन 29 जून, चुनाव 18 जुलाई और परिणाम 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और अगले राष्ट्रपति का चुनाव इससे पहले ही होना है। 
राष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचक मंडल के सदस्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है।
निर्वाचक मंडल में राज्यसभा या लोकसभा या विधानसभाओं के नामांकित सदस्य मतदान के योग्य नहीं होते हैं और वे चुनाव में भाग नहीं लेते हैं। इसी तरह विधान परिषदों के नामित सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं के तौर पर शामिल नहीं होते हैं। 2017 में राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी।
    भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव पूरा करना आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 324 में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 तथा राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।
(कृपया विवरण के लिए यहां क्लिक करें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ