मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चीन ने 18 महीने बाद भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू की

चीन ने लगभग 18 महीने के बाद भारतीय नागरिकों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। चीन ने नवंबर 2020 से भारत से विमानों के आवागमन और भारतीयों के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगा रखा था।
नई दिल्ली में चीन के दूतावास ने कल अपनी वेबसाइट पर इस आशय का नोटिस जारी किया। इसके अनुसार चीन में फिर से काम शुरू करने के इच्छुक विदेशी नागरिक और उनके परिवार के सदस्य वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चीन में अपने विद्यालयों में वापसी की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं अथवा नहीं।
मार्च में भारत यात्रा के दौरान चीन के विदेशमंत्री और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच हुई वार्ता के दौरान कुछ भारतीय विद्यार्थियों की चीन वापसी पर सहमति बनी थी। ऐसे छात्रों की एक सूची भारत की ओर से चीन को दी जा चुकी है। पेईचिंग में प्रसार भारती के विशेष संवाददाता ने बताया कि भारतीय छात्रों की वापसी पर अलग से विचार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ