मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल द्वारा अप्रैल और मई 2022 के दौरान स्क्रैप के डिस्पोजल से 57.29 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने प्रत्येक मंडल, कारखाना और शेड को स्क्रैप सामग्री से मुक्त करने के लिए शून्य स्क्रैप मिशन प्राप्त करने की दिशा में अपना निरंतर प्रयास जारी रखे हैं। इन स्क्रैप सामग्री में स्क्रैप रेल, पर्मानेंट- वे सामग्री, खराब हो गए कोच, वैगन और लोकोमोटिव आदि शामिल हैं।
चालू वर्ष के दौरान अप्रैल से मई 2022 तक, मध्य रेल ने स्क्रैप की बिक्री से 57.29 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी अप्रैल से मई 2021 के दौरान उत्पन्न 9.21 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 522.04% अधिक है।
मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 530.34 करोड़ रुपये की कमाई की है जो किसी भी वित्तीय वर्ष में स्क्रैप की बिक्री से उत्पन्न सबसे अधिक राजस्व था।
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि स्क्रैप के डिस्पोजल से न केवल राजस्व अर्जित करने में मदद मिली है बल्कि परिसर को साफ और पर्यावरण के अनुकूल रखने में भी मदद मिली है।
शून्य स्क्रैप मिशन के तहत मध्य रेल के सभी मंडलों, कारखानों, शेड और विभिन्न डिपो पर स्क्रैप बिक्री की गतिविधि  की जा रही हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ