पुणे, जून (जिमाका)
आषाढ़ी वारी में आनेवाले वारकरियों को वारी के बारे में जानकारी देने व आवश्यक सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘आषाढ़ी वारी 2022’ ऐप विकसित किया गया है।
ऐप मेें श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज और जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग की समय सारिणी व गांव निहाय नक्शा, पंढरपुर स्थित श्री विट्ठल के सीधे दर्शन की सुविधा, पालखी के विश्वस्त व पालखी समारोह के प्रमुख के संपर्क क्रमांक, चिकित्सा सुविधा, जिसमें तालुका स्वास्थ्य अधिकारी, चलते-फिरते चिकित्सा दल, सरकारी अस्पताल व चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, निजी चिकित्सा व्यवसायी, पानी की सुविधा की दृष्टि से मार्ग में टैंकर सुविधा, खाद्यान्न और वितरण के बारे में, विद्युत सेवा, पशुधन की सेवा के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क क्रमांक दिए गए हैं।
पालखी से संबंधित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के भी संपर्क नंबर ऐप में दिए गए हैं। श्रद्धालु गुगल प्ले स्टोर से https://play.google.com/store/apps/details?id=com.deecto.ashadhiwari इस लिंक पर आषाढ़ी वारी 2022 ऐप डाउनलोड कर लें। श्रद्धालु वारी के दौरान परेशानी के समय ऐप पर उपलब्ध संबंधित संपर्क अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

0 टिप्पणियाँ