मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-भुसावल और सोलापुर-गदग दैनिक एक्सप्रेस की बहाली

मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल नीचे दिए गए विवरण के अनुसार पुणे-भुसावल, सोलापुर-गदग दैनिक एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाओं की बहाली करने का निर्णय लिया है विवरण निम्नानुसार है :
1.  पुणे-भुसावल एक्सप्रेस दैनिक
11026 पुणे-भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 10.07.2022 से अगले आदेश तक पुणे से प्रतिदिन 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.00 बजे भुसावल पहुंचेगी।
11025 भुसावल-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.07.2022 से अगले आदेश तक भुसावल से प्रतिदिन 00.35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव : चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नाशिक रोड, निफाड, लासलगांव, मनमाड, चालीसगांव, काजगांव (केवल 11025 ट्रेन के लिए), पचोरा और जलगांव
संरचना : 1 वातानुकूलित चेयर कार, 6 द्वितीय श्रेणी चेयर कार (आरक्षित), 7 द्वितीय श्रेणी चेयर कार (अनारक्षित), एक सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन और एक जेनरेटर वैन।
2.  सोलापुर-गदग एक्सप्रेस दैनिक
11305 सोलापुर-गदग एक्सप्रेस दिनांक 15.07.2022 से अगले आदेश तक सोलापुर से प्रतिदिन 11.50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.55 बजे गदग पहुंचेगी।
11306 गदग-सोलापुर एक्सप्रेस दिनांक 16.07.2022 से अगले आदेश तक गदग से प्रतिदिन 01.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 10.15 बजे सोलापुर पहुंचेगी।
ठहराव : टिकेकरवाड़ी, होटगी, अहेरवाड़ी (केवल 11305 ट्रेन के लिए), सोलरजावलगे, तड़वाल, पद्नूर, लछयान, इंडी रोड, चोरगी, निंबल, क्यातनकेरी रोड (केवल 11305 के लिए), मिंचनल, विजयपुर, इब्राहिमपुर, जुम्नाल, होनागनाथल्ली, मुलवाड़,  कलगुरकी हॉल्ट (केवल 11305 ट्रेन के लिए), कुडगी (केवल 11305 ट्रेन के लिए), बसवाना बागेवाड़ी रोड, अंगदगेरी हॉल्ट (केवल 11305 ट्रेन के लिए), वंडल, बेनाल हॉल्ट, अलमट्टी, कुडाला संगम रोड, सितिमणि (केवल 11305 ट्रेन के लिए), जद्रमाकुंटी, कडलीमट्टी (केवल 11305 ट्रेन के लिए) ), मुगलल्ली हॉल्ट, बागलकोट, गुलेदागुड्डा रोड, बादामी, लखमापुर, होल अलूर, मल्लापुर, बालगनूर और होम्बल।
संरचना : 4 द्वितीय श्रेणी (आरक्षित), 6 द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित), 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन।
आरक्षण : ट्रेन संख्या 11026/11025 और 11305 के लिए बुकिंग दिनांक 29.06.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट 
www.irctc.co.in पर आरम्भ होंगी।
इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया
  www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड सम्बंधी उचित व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ