पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की सजगता, कर्तव्य परायणता से यात्रियों के खोए हुए बैग उन्हें सुरक्षित वापस लौटा दिए गए, जिसमें ड्यूटी पर तैनात उपस्टेशन प्रबंधक अनिलकुमार तिवारी ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान रशीद मुलाणी एवं कोच लॉकिंग कर्मचारी बाबू पारधे की सहायता से यात्रियों के बैग आवश्यक पूछताछ, पहचान कर लौटाए, जिस पर यात्रियों ने कर्तव्य परायणता एवं मदद के लिए रेलवे स्टाफ का धन्यवाद किया।
मंगलवार को गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस से यात्रा करते समय एक यात्री जल्दबाजी में प्लेटफार्म संख्या 1 पर भूलवश बैग छोड़ गया, जिसमें डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा कुछ महत्वपूर्ण निजी कागजात थे, जिसे यात्री को सुरक्षित लौटाया गया। एक अन्य मामले में पिछले दिनों गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस से यात्रा करते हुए यात्रा समाप्ति पर कोच में भूलवश बैग छोड़नेवाले यात्री को भी श्री तिवारी ने उसका बैग सुरक्षित लौटाया, जिसमें यात्री का नौकरी जॉइनिंग लेटर, अन्य मोबाइल फोन, ब्लू टूथ तथा कुछ महत्वपूर्ण निजी कागजात थे। अपने बैग सुरक्षित वापस मिल जाने पर यात्रियों ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ