मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ससून की तरह हड़पसर में भी होना चाहिए सभी सुविधाओंवाला सरकारी अस्पताल

राष्ट्रीय पाटिल तालीम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे द्वारा मांग
श्री उल्हास तुपे
समाजसेवक/अध्यक्ष : राष्ट्रीय पाटील तालीम संघ

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

ससून की तरह पुणे के पूर्वी भाग हड़पसर में सभी सुविधाओंवाला सरकारी अस्पताल होना चाहिए। यह समय की प्रमुख जरूरत है, आम जनता स्वास्थ्य सुविधा के लिए यहां तरस गई है। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में हड़पसरवासियों ने किस तरह सामना किया है वो बस हम ही जानते हैं। स्वास्थ्य सुविधा हड़पसर का बहुत बड़ा प्रश्न बन गया है? मेरी सरकार से बस इतना ही अनुरोध है कि हमारे हड़पसरवासियों के लिए भी एक अच्छा अत्याधुनिक सभी सुविधाओंवाला सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाए। यह मांग प्रशासन से समाजसेवक व राष्ट्रीय पाटिल तालीम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे ने की है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे हड़पसर में स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी दुविधा है। ससून की तरह एक सरकारी अस्पताल का निर्माण करें क्योंकि हड़पसर में गरीब, मजदूर वर्ग और आम जनता की आबादी लगभग 80% ये अधिक है। आपातकालीन समय में कोई परेशानी हो तो ससून अस्पताल के अलावा कोई चारा नहीं। आम आदमी निजी अस्पताल नहीं जा सकता है? निजी अस्पताल का लाखों रुपए का बिल वो कहां से चुकाए? प्रशासन और नेतागणों ने इस पर विचार करने की अपेक्षा करता हूं। 
ससून अस्पताल की तरह पूर्वी भाग हड़पसर में सभी सुविधाओं वाला सरकारी अस्पताल होना चाहिए। यह हम हड़पसरवासियों की तहेदिल से मनोकामना है। सरकारी अस्पताल निर्माण करने के लिए कालेपडल में वन विभाग की जेएसपीएम कॉलेज के पीछे जगह है, वहां सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जा सकता है। जेएसपीएम कॉलेज के पीछे बहुत खुली जगह है, उस जगह का अध्ययन करके वहां अगर कुछ तकनीकी कठिनाइयाँ हैं, उस पर विचार विनिमय करके कोई मार्ग निकालना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ