इमरान शेख का रामटेकडी स्थित जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित
पूर्व राज्यमंत्री व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे का स्वागत करते हुए पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख, साथ में पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, कांग्रेस ओबीसी विभाग पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और जीतेगी भी। कांग्रेस ने अपनी नीति बना ली है और अपने खुद की ताकत पर महानगरपालिका चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। धर्म निरपेक्ष कांग्रेस पार्टी की नीव है और कांग्रेस पार्टी ही है जो सभी जात-पात-धर्मों को साथ लेकर चलती है। सर्व धर्म की जनता ने अमन शांति के लिए कांग्रेस पार्टी का समर्थन करना चाहिए। जनता से यह अनुरोध पूर्व राज्यमंत्री व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किया है।
दयावान जनसेवक, दीया फाउंडेशन के प्रमुख व पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख के रामटेकडी स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री व पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, पूर्व विधायक मोहन जोशी, कांग्रेस ओबीसी विभाग पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, कांग्रेस महिला विभाग पुणे शहर अध्यक्ष पूजा आनंद, स्वीकृत सदस्य राजेन्द्र कांबले, खंडु लोंढे, हड़पसर ब्लॉक अध्यक्ष शोएब इनामदार, पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इक़बाल सैयद, कोंढवा ब्लॉक अध्यक्ष नूर शेख, सामाजिक कार्यकर्ता शहाजी खंडागले, टीपूसिंह कल्यानी, रामभाऊ कसबे, अभिजीत
सोनावने, सोनू पॉल, सोहेल सैयद आदि के साथ-साथ पदाधिकारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं इमरान शेख के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर रामटेकडी स्थित हजरत दाऊद खान उर्फ पन्नी पठाण शा बाबा दर्गा पर नियाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इमरान शेख ने इस अवसर पर कहा कि रामटेकडी-सैयदनगर परिसर में कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखने वाला बड़ा वर्ग है। कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है। आम जनता की ताकत पर ही आगामी महानगर पालिका चुनाव में जीत का झंडा फहराने को तैयार है। जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर इमरान शेख के समर्थकों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीया फाउंडेशन के सदस्य व इमरान शेख मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ