मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने वसुंधरा थीम पर आधारित हस्त शिल्प का किया अनावरण
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित तीन दिन तक चली विभिन्न गतिविधियों का सेमिनार के साथ समापन हुआ। इसके पहले मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने केवल एक वसुंधरा थीम पर आधारित एक हस्त शिल्प का अनावरण किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित इस सेमिनार के मुख्य प्रवक्ता उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य पर्यावरण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने की। श्री प्रदीप शर्मा ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षों की महत्ता, एनर्जी कंजर्वेशन, कार्बन उत्सर्जन में कैसे कमी लाई जा सकती है, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देशों, हाइड्रोपावर जनरेशन, थर्मलपावर जनरेशन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आह्वान किया कि हमें ग्रीन एनर्जी की ओर पक्के इरादों के साथ प्रयास करते हुए आगे बढ़ना है। सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देना है। ज्यादा से ज्यादा सार्वजानिक परिवहन के संसाधनों का हमें इस्तेमाल करना है। हमारे आसपास मौजूद संसाधनों का उचित तरीके से उपयोग करें। जरुरत की वस्तुएं आसपास के परिवेश से लेने का प्रयास करें ताकि ट्रांसपोर्टेशन से होनेवाला प्रदूषण कम किया जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए रेलवे में प्रदूषण नियंत्रण तथा बिजली एवं अन्य ऊर्जा स्त्रोतों की बर्बादी तुरंत रोकने पर बल दिया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय ने भी पर्यावरण संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजयसिंह दडस ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ