आंबेगांव खुर्द, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
जांभुलवाडी रोड थोरात बाग स्थित वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने वसंतराव थोरात विरंगुला केंद्र का वार्षिक कार्यक्रम स्व. वसंतराव थोरात के जन्मदिन 5 जून को वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा मनाया गया। इसी समय विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ नागरिक संघ के कार्याध्यक्ष जयसिंग जांभले तथा मारुति नाना लिपाणे ने विट्ठल रुक्मिणी और संत ज्ञानेश्वर महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात चंद्रकांत वसंतराव थोरात द्वारा स्व. वसंतराव थोरात के चित्र पर पुष्पहार का अर्पण किया गया। दो मिनट का मौन रखकर वसंतराव जी को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की प्रस्तावना चंद्रकांत गुरव अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा प्रस्तुत की गई और वर्षभर में विरंगुला केंद्र में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विरंगुला केंद्र में बिजली का मीटर लगवाने में श्री गुरव द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की गई और शॉल श्रीफल तथा पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान एक्टिव फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत लिपाणे, मारुति नाना लिपाणे, चंद्रकांत थोरात, संग्राम थोरात, सौ. विजया पाटिल का सम्मान किया गया और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को एक-एक पौधा भी भेंट किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संघ के उपाध्यक्ष संजय रणसिंग, सचिव म्हाल्साकांत जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत घोडके, कार्यकारिणी सदस्य अशोककुमार निवंगुणे, अनंत कागदे के साथ-साथ राजेन्द्र गिरि, देवेंद्र पालीवाल, प्रकाश निकाल्जे, सत्येंद्र सिंह, अनिल ढोकले, अरविंद कदम, सदानंद शिंदे, चंद्रकांत जांभले, दिलीप शिंदे, दिलीप तोडकर, अविनाश कुलकर्णी, मिलिंद देशपांडे, निजामराव जाधव, श्रीकांत मालगे, देवराम सातपुते, तानाजी ताठे, लाटे, पर्वते, सुभाष ढोले आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

0 टिप्पणियाँ