हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे की पहल से नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहम्मदवाड़ी व उंड्री परिसर की सोसाइटियों की नागरी समस्याओं को लेकर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर के साथ बैठक की। बैठक में तीन गुना टैक्स, अपर्याप्त पानी की आपूर्ति, कचरा, अनधिकृत फ्लेक्स, ड्रेनेज, मनपा टैंकर घोटाला आदि मुख्य मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए उक्त समस्याओं से नागरिकों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने की पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे ने प्रशासन से मांग की।
इस अवसर पर यहां राष्ट्रीय पाटिल तालीम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे, न्याती विक्टोरिया के चेयरमैन डॉ अंकित खन्ना, न्याती इटरनीटी के चेयरमैन दामोदर दाभाडे, न्याती इस्टबन की पांचाली मैडम, न्याती सेरिनिटी के नंदू काले, न्याती इथस के भारत भूषण भाटिया, दुर्गा मैडम आदि निवासी उपस्थित थे।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि नए शामिल किए गए गांवों में पुणे मनपा द्वारा लगाया गया तीन गुना टैक्स, अपर्याप्त दबाव से पानी की आपूर्ति, पर्याप्त सफाई कर्मचारी नहीं होने से लगे कूड़े के ढेर, चौक में लगाए गए अनधिकृत फ्लेक्स, अतिक्रमण, अनधिकृत सब्जी मंडी से हो रही कचरे की समस्या, बार-बार फटनेवाली ड्रेनेज लाइन, रामटेकड़ी स्थित लश्कर जलापूर्ति केंद्र में टैंकर घोटाला, पानी टपकना इसकी ओर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान देने की बहुत जरूरत है। यह समस्या हल करने के लिए आवश्यक पहल करते हुए जल्द से जल्द कदम उठाकर विविध उपाययोजना करने की हमारी मुख्य मांग है।
सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, अतिक्रमण विभाग के श्रीयुत तारु, बडदे साहब, आरोग्य विभाग के श्रीयुत धनवट, श्रीयुत शेलार, श्रीयुत ससाणे, इंजीनियर कलमकर ने पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे व प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करके मोहम्मदवाडी-उंड्री परिसर की सोसाइटियों व परिसर की मूलभूत नागरी समस्या हल करने के लिए तत्काल उचित कदम उठाए जाएंगे, यह भूमिका स्पष्ट की।
संत ज्ञानेश्वर व संत तुकाराम महाराज पालकी समारोह नियोजन हेतु सर्वपक्षीय पदाधिकारी व महानगरपालिका अधिकारीयों की संयुक्त रुप से बैठक की मांग पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे व राष्ट्रीय पाटिल तालीम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे ने सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन देकर की।

0 टिप्पणियाँ