मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज के सभी स्तरों तक वृक्षारोपण का महत्व पहुंचाने की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमियों को उठानी चाहिए

आम आदमी पार्टी के सदस्य तुकाराम शिंदे द्वारा नागरिकों से अपील
हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पेड़-पौधे अगर सुरक्षित रहेंगे तो ही हमारा कल सुनहरा होगा। विरासत में मिली कुदरत का हमें ध्यान रखकर पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी की महत्वप्पूर्ण जिम्मेदारी है, इसीलिए हर नागरिक को आज पर्यावरण प्रेमी बनकर पर्यावरण रक्षक की भूमिका निभाते हुए जन-जन तक पर्यावरण की हिफाजत करने का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। समाज के सभी स्तरों तक वृक्षारोपण का महत्व पहुंचाने की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमियों को उठानी चाहिए। यह अपील आम आदमी पार्टी के सदस्य तुकाराम शिंदे ने की।
विश्व पर्यावरण दिन के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से विश्वशांति बुद्ध विहार रामटेकड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां भंत्ते राहुल, भंत्ते प्रज्ञानंद, शशिकांत डावरे, जालिंधर माने, सिद्धार्थ गायकवाड, शफिक इनामदार आदि प्रमुख रूप से   उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. किशोर शहाणे व तुकाराम शिंदे द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ