मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्कूल के पहले दिन मनाया जाएगा ‘प्रवेश समारोह’ : स्कूल शिक्षा मंत्री प्रा. वर्षा गायकवाड़

मुंबई, जून (महासंवाद)
विगत दो वर्षों में कोविड-19 की स्थिति के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति ठप है। इसी पृष्ठभूमि पर विद्यार्थियों में स्कूल के प्रति रुचि और आस्था निर्माण करने के लिए विदर्भ को छोड़कर राज्य में 15 जून 
और विदर्भ में 27 जून को स्कूल प्रवेश समारोह मनाने के निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री प्रा. वर्षा गायकवाड़ ने दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा आयुक्त सूरज मंढारे ने शिक्षा निदेशक, विभागीय उप निदेशक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, शिक्षा अधिकारी, शिक्षा निरीक्षक को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में प्रवेश के प्रथम दिन प्रत्येक अधिकारी को कम से कम एक विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रबोधन करना चाहिए। छात्रों में स्कूल में उपस्थित रहकर रुचि निर्माण करने के लिए विद्यालय का वातावरण चैतन्यमय और उत्साहवर्धक रहे, इसकी व्यवस्था की जाए, ऐसा परिपत्रक में स्पष्ट कहा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ