मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डेक्कन क्वीन एलएचबी कोचों के साथ अब नए अवतार में आज से शुरू

मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
डेक्कन क्वीन, इस क्षेत्र के 2 महत्वपूर्ण शहरों की सेवा के लिए आरम्भ की गई पहली डीलक्स ट्रेन है, जिसे उपयुक्त रूप से पुणे के नाम पर रखा गया था, यह ट्रेन आज 22 जून 2022 को अपने नए अवतार के साथ रवाना हुई। एलएचबी कोचों के साथ डेक्कन क्वीन की यात्रा बहुप्रतीक्षित थी, जो आज (दिनांक 22.6.2022) अपने प्रसन्न और आनंदमय यात्रियों और रेलफेन्स की करतल ध्वनि के साथ रवाना हुई।
डेक्कन क्वीन के सही समय पर प्रस्थान  और आगमन के लगातार रिकॉर्ड से दोनों शहरों की जनता खुश है। अपने समृद्ध इतिहास के पिछले 92 वर्षों में ट्रेन दो शहरों के बीच परिवहन के एक मात्र माध्यम से अत्यधिक निष्ठावान (लॉयल) यात्रियों की एक मजबूत बाउंडिंग से विकसित हुई है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ