पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
बारिश शुरू हो गई है, इसलिए महावितरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यदि विद्युत प्रणाली खतरनाक पाई जाती है तो इसके बारे में व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दें।
पुणे परिमंडल के तहत पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर, हवेली तालुका और मुलशी, वेल्हा, मावल, खेड़, जुन्नर और आंबेगांव तालुका के लिए मोबाइल नंबर 7875767123 और बारामती मंडल के अंतर्गत बारामती, इंदापुर, दौंड, शिरूर, भोर व पुरंदर तालुकाओं के लिए 7875768074 व्हॉटस् अॅप मोबाइल क्रमांक महावितरण द्वारा उपलब्ध किया है। इन नंबरों पर महावितरण बिजली वितरण प्रणाली से सुरक्षा खतरा होने पर उसका फोटो, पूरा पता या स्थान के साथ सूचना/शिकायतें स्वीकार की जा रही हैं। नागरिक इस नंबर पर कॉल करने के बजाए व्हाट्सएप के माध्यम से खतरनाक विद्युत प्रणाली की जानकारी दें। साथ ही जिन नागरिकों के पास व्हाट्सएप नहीं है वे इस मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए जानकारी देते हैं तो उसका भी समाधान किया जाएगा।
महावितरण की बिजली लाइन टूट गई है। तार जमीन पर लटका हुआ। फ्यूज बॉक्स या फीडर पिलर का ढक्कन खुला या टूटा हुआ है। रोहित्रा का बाड़ खुली है। भूमिगत वाहिनी के खुली है, मूसलाधार और लगातार बारिश के कारण मिट्टी बह गई है या अन्य कारणों से बिजली व्यवस्था को खतरा निर्माण हो गया है आदि प्रकार की जानकारी/शिकायत छायाचित्र सहित संबंधि जगह का संपूर्ण पते का उल्लेख कर या लोकेश सहित महावितरण के व्हॉटस् अॅप मोबाईल क्रमांक पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही महावितरण के टोल फ्री क्रमांक पर भी संपर्क कर खतरनाक विद्युत प्रणाली की जानकारी देने की सेवा उपलब्ध है।
जैसे ही महावितरण को व्हाट्सएप के माध्यम से दोषपूर्ण या खतरनाक बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी मिलती है, इसे तुरंत संबंधित मंडल और उप-मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाता है। विद्युत व्यवस्था की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को वाट्सएप के माध्यम से सिस्टम में सुधार के बाद फोटो भेजकर सूचित किया जा रहा है। नागरिकों द्वारा भेजी गई कुछ शिकायतों के निवारण के लिए वरिष्ठ कार्यालय की मंजूरी, निधि या स्थानांतरण की जरूरत हुई तो उसका प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय के पास भेजा जाएगा और संबंधित शिकायतकर्ताओं को सूचित किया जाएगा। महावितरण के इस उपक्रम को सार्वजनिक बिजली सुरक्षा के लिए प्रतिसाद दें व सहयोग करें। यह अपील पुणे प्रादेशिक संचालक (प्र.) श्री अंकुश नाले द्वारा की गई है।
यह जानकारी पुणे महावितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय, पुणे परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशिकांत राऊत द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ