मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनसे प्रमुख राजसाहब ठाकरे के जन्मदिन पर पथारी व्यवसायियों को बांटी गईं बड़ी छतरियां

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राजसाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले और मनसे युवा नेता अजय न्हावले की ओर से प्रभाग क्रमांक 44 काले बोराटेनगर- ससाणेनगर में पथारी व्यावसायियों को बड़ी छतरियां वितरित की गईं।
ये व्यवसायी कई सालों से धूप-बारिश में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। धूप-बारिश से उनको सुरक्षा मिल सके, इस हेतु उक्त विधायक कदम उठाया गया है। यह जानकारी पहल के आयोजक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले व मनसे युवा नेता अजय न्हावले ने दी है।
इस अवसर पर यहां वैभव चव्हाण, मंगेश भोसले, दीपक देवासी, शंकर सालोखे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ