मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्र को गोवा के पणजी में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय- 'धरोहर' समर्पित करेंगी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Dharohar.JPEG7SOE.jpg
     केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण शनिवार को वित्त मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के तहत राष्ट्र को गोवा के पणजी में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय- 'धरोहरसमर्पित करेंगी।
    मांडवी नदी के तट पर पणजी की प्रसिद्ध ब्लू बिल्डिंग में धरोहर स्थित है। यह दो मंजिला इमारत 400 साल पुरानी है। इसे गोवा में पुर्तगाली शासन की अवधि के दौरान अल्फांडेगा के नाम से जाना जाता था। धरोहरदेश में अपनी तरह का एक संग्रहालय हैजो न केवल पूरे देश में भारतीय सीमा शुल्क की जब्त कलाकृतियों को प्रदर्शित करता हैबल्कि आम जनता के ज्ञान के लिए बुनियादी सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को भी दर्शाता है। 
  इसकी प्रदर्शनी में आइन-ए-अकबरी की हस्तलिखित पांडुलिपिअमीन स्तंभों की प्रतिकृतिजब्त धातु व पत्थर की कलाकृतियां,  हाथीदांत की वस्तुएं और वन्यजीव वस्तुएं उल्लेखनीय हैं। हाल ही में इसमें जीएसटी गैलरी को शामिल गया हैजो नए भारत के सबसे ऐतिहासिक अप्रत्यक्ष कर सुधार यानी वस्तु और सेवा कर के बनने की यात्रा को प्रदर्शित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ