मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोलकाता और ढाका के बीच बस सेवा आज से फिर शुरू

     कोलकाता और बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका के बीच आज से बस सेवा फिर शुरू हो गई। यह बस अखौरा-अगरतला और बेनापोल-हरिदासपुर एकीकृत चेक पोस्ट से होकर गुजरेगी। दो सप्‍ताह से भी कम समय में 29 मई को ढाका-कोलकाता के बीच मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना के बीच बंधन एक्सप्रेस रेल सेवा और पहली जून को मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच शुरु हुई थी। ढाका में भारतीय उच्चायोग की विज्ञप्ति में कहा कि बस सेवाओं के शुरु होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ