मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सरपंच संजय जाधव के जन्मदिन पर किया गया भजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

31 भजन मंडलों ने लिया भाग : विजेता भजन मंडलों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

वारकरी, किसान, मेहनती लोगों के साथ आम आदमी का अपना जनसेवक के रूप में जनता के मन में प्रतिमा वाले हांडेवाडी गांव के सुपुत्र सरपंच संजय जाधव के जन्मदिन के अवसर पर भजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था। अप्रतिम गायन व वादन की धुन पर स्थानीय नागरिक मंत्र मुग्ध हो गए। विट्ठल नाम के जयघोष से सरपंच संजय जाधव पर शुभकामनाएं और शुभ आशीर्वाद की बरसात की गई।
हांडेवाडी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ। इस प्रतियोगिता में 31 भजन मंडलों ने भाग लिया। 5 सालों से 80 साल के गायकों ने अपनी गायकी से सभी का दिल जीत लिया। महिला भजन मंडलों का उत्साह देखने जैसा था। प्रसिद्ध गायक सालुंखे बंधु ने अपने मधुर भजनों और भैरवी के साथ समारोह का समापन किया।
भजन प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्रेम राज भजन मंडल फुरसुंगी, द्वितीय क्रमांक मेघ मल्हार भजन मंडल सासवड, तीसरा क्रमांक सोमेश्वर भजन मंडल, चौथा क्रमांक गुरुदत्त भजन मंडल कोंढवा बु, पांचवां क्रमांक येवलेवाडी भजन मंडल, छठा क्रमांक श्री संत ज्ञानेश्वर भजन मंडल हांडेवाडी ने प्राप्त किया। विजेता भजन मंडलों को हजारों रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ गायक और वादकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डांगे पंच मंडल दिंडी क्रमांक 8 को सरपंच संजय जाधव की ओर से 1 लाख 11 हजार रुपयों का चंदा प्रदान किया गया। भजन प्रतियोगिता में परिक्षक की भूमिका दत्ता महाराज शहाणे, नंदू महाराज भांडवलकर ने निभाई। 
इस अवसर पर यहां जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जालिंदर कामठे, पूर्व नगरसेवक नाना भानगिरे, गणेश जगताप, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे के उपाध्यक्ष निवृत्ति बांदल, संजय गांधी निराधार योजना के सदस्य कलेश्वर घुले, जिला परिषद सदस्य दत्ता झुरुंगे, राजेंद्र भिंताडे, राहुल शेवाले, सचिन हांडे, पंचायत समिति सदस्य राजीव भाडले, सुनीता कोलते, संजय शिंदे, बालासाहेब हांडे, पुरंदर काँग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पोमन, राष्ट्रवादी तालुका अध्यक्ष भरत झाम्बरे, महाराष्ट्र केसरी पहलवान दत्ता गायकवाड, सरपंच संजय हरपले, गोविंद हांडे, व्यंकोजी खोपडे, हिम्मत हांडे, विकास हांडे, सुनील गायकवाड, युवक काँग्रेस अध्यक्ष सूरज शेवाले, पिंटूशेठ हरपले, अभिमन्यु भानगिरे, सुफियान इनामदार, गुलाब जगताप, माऊली जगताप, सागर जगताप, रघुदादा बोरकर, संतोष भानगीरे, नाना तरवडे, काका पवार, दादा औताडे, अशोक हांडे, अंकुश घुले, राजेंद्र भानगिरे, मिलिंद हांडे, ह. भ. प. नानासाहब झांबरे, संजय आंबेकर, इरफान शेख आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वारकरी भाइयों की सेवा करने का मुझे जो अवसर मिला है उससे मैं कृतज्ञ हुआ हूं। सेवा का भाग्य व उनके द्वारा मिले शुभ आशीर्वाद, मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आगामी समय में वारकरी भाइयों को राहत देने का काम करूंगा। यह विचार सरपंच संजय जाधव ने व्यक्त किए। 
भजन प्रतियोगिता का आयोजन श्री संत ज्ञानेश्वर भजनी मंडल द्वारा किया गया। ह.भ.प. सुनील हांडे, माउली हांडे व बालू गुलाब ने कार्यक्रम को उचित रूप में प्रस्तुत करने में अहम योगदान दिया। 
भजन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ह.भ.प. सुनील हांडे, ह.भ.प. दत्ता नाना बांदल, ह.भ.प. गणेश महाराज आवजी, ह.भ.प. माऊली हांडे, महेंद्र हांडे, हनुमंत जाधव, जनसेवा तरूण मंडल, महाराजा ग्रुप हांडेवाडी द्वारा अथक परिश्रम किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ