जल्द ही आंबेगांव खुर्द, जांभुलवाडी कोलेवाडी में ड्रेनेज का काम शुरू हो जाएगा : विधायक संजय जगताप
आंबेगांव खुर्द, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। यह विचार संसद रत्न सांसद सुप्रिया सुले ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अगर प्लास्टिक मुक्त नहीं कर सकते तो प्लास्टिक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं और कम करते-करते प्लास्टिक मुक्त कीजिए। इस अवसर पर पुरंदर विधानसभा के विधायक संजय चंदूकाका जगताप ने अपने संबोधन में कहा कि आंबेगांव खुर्द, जांभुलवाडी कोलेवाडी में जो भी समस्याएं हैं, उनमें से काफी समस्याओं का समाधान हो गया है और अब ड्रेनेज व अन्य समस्याओं के लिए निधि प्रदान की गई। कुछ दिन में काम भी शुरू हो जाएगा। ये दोनों पल्लवी प्रसाद जगताप अध्यक्षा नारी शक्ति सामाजिक संस्था व वरिष्ठ समाजसेवी प्रसाद शामराव जगताप द्वारा विवा सरोवर जांभुलवाडी रोड आंबेगांव खुर्द, पुणे में आयोजित आंबेगांव खुर्द-जांभुलवाडी-कोलेवाडी के विविध विकास कार्यों के भूमि पूजन समारोह में बोल रहे थे।
इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह ने सांसद सुप्रिया ताई सुले तथा विधायक संजय जगताप को अपनी पुस्तक भेंट की। समारोह में दुगड सेठ, काका पवार, नगरसेवक प्रकाश कदम, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव तथा सांई वाटर क्रेस्ट सोसाइटी के सचिव अमित कुमार यादव, सह्याद्री सोसाइटी के अध्यक्ष रामचंद्र सालुंखे, सचिव शिवाजी शेल्के व प्रशांत मते भी उपस्थित थे।
इस समारोह में विवा सरोवर, सप्तगिरी सोसाइटी, सिद्धिविनायक सोसाइटी, सह्याद्री सोसाइटी, वाघजाई नगर, सांई वाटर क्रेस्ट, सप्तश्रृंगी, राजमुद्रा आदि सोसाइटी के हजारों सदस्य व परिजन उपस्थित थे।
सप्तगिरी सोसाइटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और सांई वाटर क्रेस्ट सोसायटी के अध्यक्ष अशोक कुमार निवंगुणे सहित कई सोसाइटी के अध्यक्षों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन भी दिए। समारोह में प्रसाद शामराव जगताप द्वारा अतिथियों का स्वागत तथा सप्तगिरी सोसाइटी के सचिव विक्रम पाटिल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एंकर विजय वाघचौरे द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद शामराव जगताप तथा पल्लवी प्रसाद जगताप द्वारा सुप्रियाताई सुले को उपहार भेंट किया।

0 टिप्पणियाँ