मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 297वीं जयंती मनाई गई

मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार विजेता रेल कर्मचारियों को ‘अहिल्या रत्न पुरस्कार 2022’ प्रदान कर सम्मानित किया गया

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या देवी होलकर की 297वीं जयंती पुणे के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या देवी होलकर रेलवे कर्मचारी फाउंडेशन, पुणे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने की। श्रीमती शर्मा ने राजमाता अहिल्या देवी होलकर की जीवनी पर विचार रखते हुए, राजमाता द्वारा महिलाओं के बारे में बनाई गई नीति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा से  महिलाएं स्वयं को सशक्त करें और महिला नेतृत्व का निर्माण करें। 
इतिहास संशोधक श्रीमंत शिवाजी कोकाटे ने अपने व्याख्यान में कहा कि इतिहासकारों ने ध्यान दिया है कि अहिल्या माता के पास एक उत्कृष्ट पुस्तकालय था, इससे प्रेरित होकर आपको भी अपने घर में एक अच्छी लाइब्रेरी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रेरक इतिहास को यदि पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाए तो यह  लोगों के लिए अवश्य ही प्रेरणादायी होगा। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास का उपयोग अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को फलने-फूलने के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य को आकार देने के लिए भी किया जाना चाहिए। अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह ने भी जयंती के उपलक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार विजेता रेल कर्मचारियों को ‘अहिल्या रत्न पुरस्कार 2022’ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर पर आधारित लघुचित्रपट इस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया, जिसमें विशाल कोकरे का विशेष योगदान था।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर  विजयसिंह दडस, सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर. बी. बरकडे सहित कई अधिकारी, कर्मचारी तथा  गणमान्य उपस्थित थे।  कार्यक्रम की प्रस्तावना  विजयसिंह दडस, संचालन सोमनाथ देवकाते ने तथा आभार प्रदर्शन संदीप कुरवार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ