हड़पसर सराफ असोसिएशन की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार, पीने के पानी की बोटलें बांटी गईं। यहां हड़पसर सराफ असोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील दाभाडे, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण पाटणकर, सह सचिव दत्तात्रय जगताप, सह कोषाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संचालक मंडल रामभाऊ वर्मा, नानासाहेब दाभाडे, निलेश दहिवाल, विशाल जाधव, गणेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, पंकज सोनी आदि उपस्थित थे।
नवजीवन मेडिकल, सातववाड़ी की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार, पीने के पानी की बोटलें बांटी गईं। यहां नवजीवन मेडिकल के प्रमुख जीवन बागमार, माणिकचंद बागमार, सुवर्णा बागमार, डॉ. संतोष शिंगवी, अशोक शिंगवी, राहुल पोटे, प्रथमेश गुगले, चंद्रकांत नागतिलक, जयेश धारकर, हर्षदा घोगरे, प्रांजल पांचाल आदि उपस्थित थे।
पूर्व नगरसेविका विजया कापरे व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आबासाहब कापरे की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां युवा नेता कमलेश कापरे, महेश सातव, पराग बोरावके, पप्पू दलवी, मनोज माकर, बारिक जगताप, बाबू तुपे आदि उपस्थित थे।
शिवसैनिक जीतू आप्पा कदम की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां सूर्यकांत सोनावने, सतीश आल्हाट, सचिन जाधव, अमित नार्वे, संजू कांबले, अण्णा खरात, अवि तुपे, मोमिन शेख आदि उपस्थित थे।
सर्वधर्म सेवा भावी संस्था की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार बांटा गया। यहां केंद्रीय रेल्वे और दूरसंचार समिति भारत सरकार के सदस्य व युवा समाजसेवक डब्लूसिंह टाक, पंजाबसिंह टाक, नमनसिंह कल्याणी, राकेश वाघ आदि उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी की ओर से वारकरियों के लिए दवाई-उपचार दवाखाने की व्यवस्था वैदूवाडी में आप के सदस्य तुकाराम शिंदे द्वारा की गई। वारकरियों की जांच डॉ. ज्ञानेश्वर शिंदे, डॉ.गणेश शिंदे, डॉ.अभिजीत शिंदे द्वारा की गई। यहां आम आदमी पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्ष ललिता गायकवाड, संतोष पाटोले, स्वाति चव्हाण, सूर्यकांत कांबले व रोहित आंधले उपस्थित थे।
स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान व शिवसेना की ओर से शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर और स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की जयश्री बनकर ने वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां बाबासाहब बनकर, महेश बनकर, निलेश बनकर, रूपेश बनकर, उमेश बनकर, राकेश बनकर, रूषीद बनकर, ओंकार बनकर, प्रमोद गोंधले, प्रसाद गोंधले, ज्ञानदा बनकर, अश्विनी बनकर, मनीषा गोंधले ने वारकरियों की सेवा की।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा प्रभाग क्रमांक 25 की ओर से हड़पसर विधानसभा संघटक संजय सपकाल की ओर से वारकरियों की सेवा में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर व अल्पोपहार वितरण का आयोजन किया गया था। साथ ही वारकरियों की मालिश, दवाई व मास्क भी बांटे गए। यहां सुनील जगताप अजय सपकाल, गणेश सपकाल, जितेंद्र होले, डॉ. विद्याधर चव्हाण, गोरख काले, राहुल काले, अजय सकपाल, मयूर फडतरे, कुणाल सपकाल, प्रतीक सकपाल, शांताराम झांबरे, शुभम सपकाल, अरुण पाटिल, सुरेश दोरी, अनुज सपकाल, राजेंद्र भोसले, गिरीश कुचेकर, शरद साबले आदि उपस्थित थे।
लाला सोनावणे युवा मंच की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां विशाल लाला सोनावणे, उदय भगत, सोनू शिंदे, पंकज तुरेकर, दौलत सरकाले, आकाश देशमाने, बालाजी माने आदि उपस्थित थे।
शिवसेना वक्ता, शिवसेना महिला आघाडी शहर संघटक प्रा. विद्या संतोष होडे की ओर से वारकरियों की सेवा में स्वास्थ्य जांच शिविर व दवाई वितरण के आयोजन के साथ वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। शिविर में वैद्यकीय मदद कक्ष के राजाभाऊ भिलारे, अजय सपकाल, जय भोले, शिवाजी शिंदे द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टर संतोष शिंगवी, जीवन बागमार व संदेश कुलकर्णी द्वारा औषधियों का वितरण एवं जांच में सहयोग किया गया। इस कार्य में विशेष सहयोग राहुल अल्लाट, प्रभाग प्रमुख मंगेश उंदरे, कैलाश राऊत, घनश्याम गवली, राजेश कांबले, अक्षय आल्हाट, बालू पडवल, हेमंत म्हस्के, अमोल यादव, संकेत गोनेकर, महेश मोरे, मंगेश कांबले, सुनील भालेराव ने दिया।
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से संत तुकाराम पालकी समारोह के वारकरियों के हाथ-पैरों की मालिश करके उनकी सेवा की गई। इसमें संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, मांजरी बुद्रुक के पूर्व उपसरपंच प्रमोद कोद्रे, बबनराव जगताप, पंडित जगताप, प्रदीप कोद्रे, शाम शेटे, बाबा मोरे, राम पामने, अतुल रासकर आदि ने भाग लिया।
हड़पसर विधानसभा मतदार संघ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से वारकरियों की सेवा में स्वास्थ्य शिविर व अल्पोपहार दिया गया। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, महिला कार्याध्यक्ष वैष्णवी सातव, युवक अध्यक्ष भूषण बने, कार्याध्यक्ष रोहित गुंजाल, डॉ. सचिन सानप, डॉ. अमोल पतिंगे आदि उपस्थित थे।
स्तुति न्हावले फाउंडेशन व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से वारकरियों की सेवा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले और मनसे युवा नेता अजय न्हावले की ओर से श्री क्षेत्र एकलारा पंचक्रोशी दिंडी जिला नांदेड व श्री धारेश्वर पंचक्रोशी दिंडी धामनानदी जिला बुलढाणा की दिंडी की विशेष व्यवस्था कालेबोराटे-न्हावलेनगर स्थित संत गजानन महाराज के करीब आईमाता मंदिर में की गई थी। यह दिंडी दो दिन के विश्राम के लिए रुकी हुई थी, इसलिए उनके रहने की व खानपान की उचित सुविधा की गई।
दीया फाउंडेशन के माध्यम से मुस्लिम समाज के युवाओं ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज व जगतगुरु तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसरनगरी में स्वागत करते हुए वारकरियों की सेवा की। हड़पसर के जनसेवक के रूप में परिचित इमरान शेख की अगुवाई में यह पहल करते हुए इमरान शेख व मित्र परिवार ने हिंदू-मुस्लिम एकता के संदेश के साथ वारकरियों की सेवा करते हुए अल्पोपहार, पीने के पानी की बोटलें व आवश्यक दवाइयां बांटी गईं। इमरान शेख व मित्र परिवार ने दिखाई गई एकता से वारकरी भी अभिभूत हुए। दीया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने इस पहल में अपना योगदान दिया।
कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान व हड़पसर विधानसभा मतदार संघ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से वारकरियों की सेवा में अल्पोपहार दिया गया। यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, कै. रामदास तुकाराम तुपे प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राहुल तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के कार्याध्यक्ष अमर तुपे, ईशान तुपे, प्रशांत पवार, घनश्याम जगताप, सचिन सातव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से स्मिता तुषार गायकवाड की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार प्रदान किया गया। यहां तुषार गायकवाड, डॉ. अशोक सोरगाविकर, राहुल भुजबल, काशीनाथ भुजबल, संगीता पाटिल, मीना पिंटो, ग्रेटा ताई, अर्चना काटे, मोहिनी शिंदे, अंजली सोहा, आशा भूमकर, मोनाली हिंगणे, सुनीता रायकर, माधवी पुजारी, राजश्री गोंदाने, पूनम फरांदे, व इतर भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा स्मितसेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















0 टिप्पणियाँ