मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जनसुनवाई की तारीखों की घोषणा की

पुणे, अमरावती और नासिक विभाग की संबंधित जाति/जनजातियों से सुनवाई में शामिल होने की अपील
पुणे, जून (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से प्राप्त बयानों के संबंध में आयोग द्वारा पुणे, अमरावती और नासिक विभागों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। इस सुनवाई के लिए आयोग ने अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तारीख और समय तय किया है। तद्नुसार संबंधित जाति/जनजाति निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हों। यह अपील आयोग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई है।
पुणे विभाग की सुनवाई 30 जून को वीवीआईपी गवर्नमेंट रेस्ट हाउस, पुणे में दोपहर 2.00 बजे होगी। सगर, कडिया, कुलवाड़ी, टकारी, लिंगायत रड्डी जाति/जनजातियां उपस्थित रहें।
अमरावती विभाग की सुनवाई 5 जुलाई 2022 को सुबह 11.00 बजे जिलाधिकारी सभागृह, अमरावती में सुबह 11 बजे होगी। सुनवाई में हलवाई, हलबा कोष्टी, अहीर गवली, गवली अहीर, अहीर, गुरुडी, गुरुड, गुरड, कापेवार, गु. कापेवार, गुरुड कापेवार, गुरुडा कापेवार, हडगर, केवट समुदाय के तागवाले/तागवाली उपस्थित रहें। इसके साथ ही तेलंगी की बजाए तेलगी सही करने के बारे में सुनवाई होगी। संबंधित जाति/जनजाति उक्त दिन उपस्थित रहें।
नासिक विभाग की सुनवाई 15 व 16 जुलाई 2022 को दो दिन होगी। 15 जुलाई 2022 को प्रातः 11.00 बजे जिलाधिकारी सभागृह, नासिक में होने वाली सुनवाई में  काथार/ कंठहारवाणी, कंसारा, अत्तार जातीय तत्सम जाति : पटवे, पटवेगर, पटोदर, चेवले गवली दाभोली, गवली व लिंगायत गवली, नावाडी जाति/जनजाति उपस्थित रहें। इसके साथ ही बैरागी जाति के संदर्भ में भी सुनवाई होगी।
16 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी सभागृह, नासिक में प्रातः 11.00 बजे सुनवाई होगी। वलंजूवाणी, कुंकारी वलांजूवाणी, वलुंज बलुंज, शेटे, दलाल आदि लाडशाखीय वाणी, लाडवंजारी, रामगडिया सिख, कानडे / कानडी या जाति / जनजाति उपस्थित रहें। यह जानकारी संशोधन अधिकारी, महाराष्ट्र राज्य पिछड़ावर्ग आयोग, पुणे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ