मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में  डीज़लशेड घोरपड़ी सहित विभिन्न स्टेशनों, रनिंग रूमों, डिपो, कार्यालयों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मुख्य  कार्यक्रम मंडल कार्यालय स्थित इंद्रायणी सभागृह में आयोजित किया गया, जहां पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी संगम पार्क स्थित रेलवे अधिकारी कॉलोनी से रैली करते हुए एकत्रित हुए तथा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की योग गुरु अरुणा दीदी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर अरुणा दीदी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि योग हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। रेल मंत्रालय द्वारा सूर्य मंदिर, कोणार्क में आयोजित किए गए योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी जोड़ा गया।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया तथा मंडल कार्मिक अधिकारी जे. पी. सिंह ने आभार माना।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ