हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ससाणेनगर स्थित डांगमाली मला के क्रीड़ांगण व उद्यान में सुविधाएं प्रदान की जाएं। यह मांग हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी से आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश मारुति ससाणे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेश ससाणे ने बताया कि ससाणेनगर के डांगमाली मला में पुणे महानगरपालिका का क्रीड़ांगण व उद्यान है। उसकी हालात बहुत खस्ता है। पानी और कई दिनों से रख-रखाव के अभाव में कई पेड़ सूखने की स्थिति में हैं।
साथ ही जमीन पर कई जगह घास भी उग आई है, उसकी ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विरंगुला केंद्र है, इसके सामने वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहाँ की सभी बेंचें टूटी हुई अवस्था में हैं, वरिष्ठ नागरिक बैठ नहीं सकते हैं। वहां विरंगुला केंद्र होने पर भी न होने के समान है। खेल के मैदान में मिट्टी के टीले जम गए हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि पुणे महानगरपालिका के उद्यान विभाग ने इसे गंभीरता से लेना चाहिए और यहां तत्काल सुविधाएं प्रदान कराई जानी चाहिए। इसमें सुधार करने की जरूरत है। पेड़ों को ठीक से पानी डालकर पेड़ों को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। इसी तरह नई बेंचों को लगाया जाना चाहिए। यदि ये सुविधाएं तत्काल उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वरिष्ठ नागरिकों को साथ लेकर पुणे महानगरपालिका के हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ