हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी। पुणे शहर की सभी जगहों पर हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पुणे शहर में भाजपा सरकार ने एक भी योजना पूर्ण नहीं की है। दूसरी ओर देखा जा रहा है कि जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विपक्ष में है तो उनसे हाथ मिलाकर गलत प्रस्ताव पास कर रही है। हड़पसर की घरानेशाही राजनीति के विरोध में आम आदमी खड़े हो सकते हैं। यह विचार आम आदमी पार्टी पुणे के जिला अध्यक्ष मुकुंद किर्दत ने व्यक्त किये।
आम आदमी पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से सदस्य पंजीकरण अभियान हड़पसर गाड़ीतल पर आयोजित किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र राज्य के संघटक विजय कुंभार, पुणे शहर उपाध्यक्ष संदीप सोनवणे, आप वाहतूक विंग राज्य अध्यक्ष श्रीकांत आचार्य, आप राज्य प्रवक्ता डॉ. अभिजीत मोरे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्ष ललिता गायकवाड, विधानसभा सचिव संतोष पाटोले, आप हड़पसर समिति सदस्य रोहित आंधले, आप रिक्शा चालक संघटना पुणे शहर अध्यक्ष असगर बेग, हड़पसर सदस्य स्वाति चव्हाण, ललिता शिरोले, तुकाराम शिंदे, अनंत मोरे, सूर्यकांत कांबले, सतीश यादव, विक्रम गायकवाड, दत्तात्रय कदम, योगेश इंगले, अशुतोष शिपलकर, अक्षय सुतार, साहिल मनियार, प्रदीप कांबले व आप हड़पसर कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र राज्य के संघटक विजय कुंभार ने कहा कि अगर दिल्ली व पंजाब में बदलाव हो सकता है तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं? पुणे शहर में स्वास्थ्य और पानी जैसी नागरिक सुविधाओं की समस्या पहले के जनप्रतिनिधियों (नगरसेवकों) के माध्यम से हल हो सकती थी, परंतु उनका पूरा ध्यान मिले हुए काम में से बस प्रतिशत खाने में ही लगा रहा। ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म करने के लिए आम आदमी ने यह काम अपने हाथों में लिया है और नियंत्रण व बदलाव लाने का यही उचित समय है, इसलिए आम आदमी पार्टी की ‘आपणच होऊ नगरसेवक’ मुहिम को पुणेवासियों से समर्थन करने की अपील की।
सदस्य पंजीकरण अभियान सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ