पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्थित मंडल रेलवे अस्पताल में नवनिर्मित माड्यूलर आपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने किया। आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार (स्वास्थ्य) डॉ. संजय आठवले ने मोड्युलर आपरेशन थियेटर की उपयोगिता एवं उसके महत्व के बारे में बताया। मंडल रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. कनकराय ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए अस्पताल के कार्यकलापों और भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। समारोह को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने अपने संबोधन में चिकित्सा विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के सभी प्रयासों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश निकालजे, डॉ. ए. के. मिश्रा, डॉ. नीति आहूजा, डॉ. शीतल वाघमारे, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अंकिता धारुवेला, डॉ. आशना रहमत एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
पुणे का मंडल रेल अस्पताल लगभग पचास हजार सेवारत अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सेवाएं प्रदान करता है। विगत कुछ वर्षों में अस्पताल में होने वाली सर्जरी की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यहां रेलवे के सर्जनों के अतिरिक्त बाहर के विशेषज्ञ सर्जनों की सेवाएं उपलब्ध की गई हैं। इस परिस्थिति में एक माड्यूलर आपरेशन थियेटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया।

नवनिर्मित माड्यूलर आपरेशन थियेटर में सभी प्रकार की अति विशिष्ट (सुपर स्पेशियलिटी) सर्जरी को करना ज्यादा आसान एवं सुरक्षित रहेगा। इसके द्वारा उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी। इस आपरेशन थियेटर में जीवाणु रोधी दीवार (एंटी बैक्टेरियल वाल) एवं हवा के लेमिनर प्रवाह (लेमिनर एयर फ्लो) की व्यवस्था है। इन सुविधाओं से आपरेशन थियेटर में होने वाली जटिल एवं सामान्य सर्जरियों में संक्रमण (इन्फेक्शन) का खतरा बहुत ही कम हो जाता है। रेल अस्पताल में परंपरागत एवं लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सामान्य सर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, प्रसूति, नाक-कान-गला, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित जटिल सर्जरी की जाती है, जिसकी वजह से ऐसे मरीजों के अन्य अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता कम हो रही है, साथ ही रेल के बहुमूल्य राजस्व की भी बचत हो रही है।
रेल अस्पताल की इस पहल को मरीजों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों सहित सभी उपयोगकर्ताओं से काफी सराहना मिली है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ