मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन

मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल नीचे दिए गए विवरण के अनुसार आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नागपुर और मडगांव के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
01063 स्पेशल गाड़ी दिनांक 12.6.2022 को नागपुर से 17.50 बजे प्रस्थान कर दिनांक 14.6.2022 को 01.00 बजे मडगांव पहुंचेगी।
01064 स्पेशल गाड़ी दिनांक 15.6.2022 को मडगांव से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और  दिनांक 16.6.2022 को 20.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
हाल्ट : वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे, सतारा, मिरज, बेलगावी, लोंडा।
संरचना : दो एसी-3 टियर, दो द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 12 द्वितीय श्रेणी सिटिंग, जिसमें 2 ब्रेक वैन शामिल हैं।
आरक्षण : 01063/01064 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 11.6.2022 को शुरु होगी। 4 सेकंड क्लास सीटिंग और 2 सेकंड क्लास सीटिंग सह ब्रेक वैन अनारक्षित कोच के रूप में चलेंगी
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ