मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चौथे खेलो इंडिया युवा खेलो की पदक तालिका में महाराष्‍ट्र पहले, मणिपुर दूसरे और हरियाणा तीसरे स्‍थान पर

     चौथे खेलो इंडिया युवा खेलो में हरियाणा के पंचकुला में महिलाओं के 40 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्‍ट्र की काजोल सारगर ने 113 किलोग्राम वज़न उठाकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं अरूणाचल प्रदेश की सांधिया गुंगली ने रजत और असम की रेखा मोनी गोगोई ने कांस्‍य पदक जीता।
    कबड्डी में महाराष्‍ट्र ने आंध्रप्रदेश को 48-11 के बड़े अंतर से हराया। अंडमान  निकोबार की सेलेस्टिना ने साइक्लिंग के अंडर-19 टीम स्प्रिंट स्‍पर्धा में स्‍वर्ण के साथ ही पांच सौ मीटर लड़कियों की अंडर-19 व्‍यक्तिगत ट्रायल स्‍पर्धा में रजत पदक जीता।
    पदक तालिका में नौ स्‍वर्ण सहित कुल 14 पदकों के साथ महाराष्‍ट्र पहले, चार स्‍वर्ण के साथ कुल पांच पदक लेकर मणिपुर दूसरे और दो स्‍वर्ण सहित 13 पदकों के साथ हरियाणा तीसरे स्‍थान पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ