महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण कई आपदाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की आवाज़ सुनने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए कई उपाय कर रही है। इसके अंतर्गत पर्यावरण की समृद्धि के लिए राज्य की स्थानीय इकाइयों में माझी वसुंधरा अभियान दो (मेरी धरती) की शुरूआत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय संस्थाओं, मंडल एवं जिला स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकास तो होना ही चाहिए लेकिन पर्यावरण को बनाए रखते हुए साथ-साथ स्थिरता की ओर बढ़ना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ