मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज और जगत्गुरु तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसर नगरी में किया गया भव्य स्वागत


हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज व जगतगुरु तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसर नगरी में भव्य स्वागत किया गया। गाड़ीतल पर संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का आगमन सुबह करीब 9:05 बजे हुआ और प्रस्थान 9:45 बजे हुआ और संत तुकाराम महाराज की पालकी का आगमन सुबह 11:45 बजे हुआ और प्रस्थान दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। हड़पसरनगरी पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूब गई थी। हड़पसरवासियों ने पूरे भक्तिभाव के साथ दोनों पालकियों के साथ आए वारकरियों की तन-मन से सेवा की। पालकी का हड़पसरनगरी में स्वागत हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, पूर्व नगरसेविका वैशाली सुनील बनकर, योगेश ससाणे, हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसाद काटकर, शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, समाजसेवक विजय मोरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला उपाध्यक्ष सविता अनिल मोरे आदि ने किया। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस उपायुक्त नामदेव चव्हाण व बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले व पुलिस निरीक्षक (अपराध) दिगंबर शिंदे ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी पालकी विश्राम के बाद हड़पसर से प्रस्थान होने के बाद तुरंत परिसर की साफ-सफाई करने में अच्छा योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ