हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
योग व ध्यान का नियमित अभ्यास आपके शरीर और दिमाग को स्थिर करने में मदद करता है। योग की सकारात्मक ऊर्जा आज के युवाओं को कल के योग्य प्रबंधक बनने में मदद करेगी। महाविद्यालय की शुरुआत प्रतिदिन 20 मिनट योग और ध्यान के साथ होती है। यह विचार इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, पुणे महाविद्यालय की संचालिका डॉ. अनीता खटके ने व्यक्त किए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वडकी स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च पुणे महाविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया, तब वे बोल रही थीं। यहां प्रमुख अतिथि के रूप में प्रसिद्ध योग शिक्षिका श्रीमती श्वेता, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जयकिशन भुतडा, विश्वस्त नीलेश भुतडा, चेतन भुतडा, प्रज्ञा तिवारी, संदीप चौधरी, अश्विन अमृतकर, राहुल सोमवंशी, प्रीतम कदम के साथ महाविद्यालय के अन्य अध्यापकगण व कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत ध्यान साधना द्वारा की गई। उसके बाद पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा योग शिक्षिका श्वेता ने छात्रों को योगाभ्यास का महत्व समझाया। साथ ही विभिन्न योग उपचार विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग में धनुरासन, मण्डुकासन, मकरासन, 21 सूर्य नमस्कार व प्राणायाम की प्रात्यक्षिक छात्रों द्वारा करवाईं। उन्होंने विभिन्न योगों को नियमित रूप से करने से हमारे शरीर को क्या लाभ मिलते हैं, इसके बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक छात्रा सुश्री प्रकृति सिंह और सूत्र-संचालन डॉ. सुनील धनगर ने किया।

0 टिप्पणियाँ