मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया

    बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रमुख सुश्री मायावती ने कहा कि आदिवासी समाज पार्टी के आंदोलन का अहम् हिस्‍सा रहा है। उन्‍होने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है, न कि भाजपा या एनडीए को। बहुजन समाज पार्टी ने जनजातीय समाज की सक्षम और मेहनती महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ