मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-भुसावल-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने पुणे-भुसावल-पुणे के बीच चलनेवाली एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं पूर्ववत करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 11026 पुणे से 10 जुलाई से प्रतिदिन 11.40 बजे प्रस्थान कर 22.00 बजे भुसावल  पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या 11025 भुसावल  से 11 जुलाई से प्रतिदिन 00.35 बजे प्रस्थान कर 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी चिंचवड़, लोनावला,  कर्जत, पनवेल,  कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, निफाड़, लासलगांव, मनमाड, चालीसगांव, कजगांव (केवल 11025 के लिए), पाचोरा तथा जलगांव स्टेशन पर रुकेगी। 
इस गाड़ी में एक एसी चेयर तथा 14 सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ