मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री आत्म वल्लभ इंग्लिश स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
येरवडा स्थित श्री आत्म वल्लभ इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यहां संस्थापक रमेश पोरवाल, कुमार पोरवाल, मुख्याध्यापिका माधुरी गोखले व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
योगा हमारे जीवन में किस तरह अहम योगदान देता है इस बारे में संक्षिप्त जानकारी निर्मला तिवारी ने दी और योगा प्रात्यक्षिक रुपेश रावलेललू ने दिखाकर छात्रों से उसका अनुकरण भी करवाकर लिया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन निलेश नायडू और आभार प्रदर्शन रमा पिल्ले ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ