हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भाग दौड़ की प्रतियोगिता के इस युग में अगर आप अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना चाहते हैं तो सभी को प्रतिदिन योग प्राणायाम करना चाहिए। यह अनुरोध अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने किया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था संलग्न नेहरू युवा केंद्र संघटन पुणे, युवा कार्यक्रम व क्रीड़ा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कृष्णाजी खंडूजी घुले विद्यालय के प्रांगण में योग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मधुकर कवडे, शुभांगी शिंदे, अतुल रासकर, विजय चव्हाण ने योगासन व प्राणायाम के प्रात्यक्षिक पेश किए। इस शिविर में 1500 छात्रों ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षक मधुकर कवडे ने स्वास्थ्य योग के लाभ और विभिन्न रोगों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं, इस बारे में संक्षिप्त रूप में मार्गदर्शन किया।
एस डी आर फाउंडेशन, के.के. घुले विद्यालय के प्राचार्य एस.एस. पाटिल, ए. बी. मोहिते, बी. वी. मेमाणे, बी. आय. लोमटे, पी. सी. झगडे, एन.एस. जगताप द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया।

0 टिप्पणियाँ