हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी सुरक्षित वारी करना हम सभी का मुख्य उद्देश्य है। हड़पसरनगरी में पालकी समारोह का आगमन व विश्राम हमें सुखद करना है। पालकी समारोह सुरक्षित व उचित रूप से संपन्न हो, इस हेतु पुलिस व महानगरपालिका प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें। साथ ही पुलिस व महानगरपालिका प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का निश्चित रूप में पालन करने की नैतिक जिम्मेदारी हर एक हड़पसरवासी को निभानी चाहिए। सुरक्षित वारी की पहल में हड़पसरवासी कोविड के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें, अपना व अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपना पूरा योगदान दें। यह अनुरोध हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने किया है।
संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन की पृष्ठभूमि पर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में विधायक चेतन तुपे की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधि, महानगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन व समाजसेवकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, तब वे बोल रहे थे। हड़पसर में दोनों पालकियों का आगमन 24 जून 2022 को होगा, विश्राम के बाद उसी दिन आगे के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति तुपे, निलेश मगर, सुनील बनकर, विजय देशमुख, महानगरपालिका उपायुक्त संदीप कदम, पुलिस उपायुक्त मनीषा पाटिल, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले, सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, जलापूर्ति के कनिष्ठ अभियंता सुभाष पावरा, उपअभियंता विक्रम लहाने, प्रवीण येले, राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, आम आदमी पार्टी के सदस्य तुकाराम शिंदे के साथ-साथ महानगरपालिका प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में विधायक चेतन तुपे ने संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन की पृष्ठभूमि पर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा जारी कार्यों की पूरी जानकारी ली व जिस-जिस विभाग में जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की निर्देश दिए। साथ ही पालकी में आनेवाले वारकरियों को किसी भी तरह की कोई भी असुविधा न हो, इस हेतु विशेष रूप से ध्यान देने हेतु आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवा, जलापूर्ति, रास्ते की मरम्मत, साफ-सफाई, दवाई का छिड़काव महत्वपूर्ण है, इस ओर विशेष रूप से संबंधित विभागों को पूरी तरह से ध्यान देना होगा।
सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन पर जारी तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि मगरपट्टा से दिवे घाट (संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग) व मगरपट्टा से कवडीपाट (संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग) पर 850 सफाई सेवक कार्यरत रहेंगे। प्रतिबंधात्मक दवाई छिड़काव, रास्ते की मरम्मत, रिफलेकटर आदि कार्य जारी हैं। सार्वजनिक नलों व आवश्यक टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था वारकरियों के लिए की जाएगी। पालकी समारोह के लिए 149 घूमते शौचालय की मांग हमने की है, जिसे 23 केंद्रों पर स्थापित किया जाएगा। धोखादायक पेड़ों की टहनियां काटी जा रही हैं। पालकी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम भी जारी है।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देते हुए कहा कि हड़पसर में दोनों पालकियों आगमन होता है, हमारा मनपा प्रशासन से अनुरोध है कि हड़पसर ओवरब्रिज पर अस्थायी रूप से अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिसके कारण हमें पालकी पर पूरा ध्यान देने के साथ ही कानून व्यवस्था बरकरार रखने हेतु सहयोग मिलेगा। पालकी समारोह में कृपया लाउड स्पीकर पर ध्यान दें, ध्वनि प्रदूषण से वारकरियों को कोई तकलीफ न हो इस पर सभी को विशेष रूप से ध्यान देना बहुत जरूरी है। वारकरियों की सुरक्षा हेतु कैनल के किनारे सुरक्षारक्षक व स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। हड़पसर के मुख्य रास्ते की जो छोटी-छोटी लाइन है वहां पर बेरीकेट लगाए जाएं, जिसके कारण यातायात पर नियंत्रण लगाया जा सके।
समीक्षा बैठक में पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति तुपे, निलेश मगर, सुनील बनकर, विजय देशमुख और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले ने भी आवश्यक सुझाव दिए।
संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी सुरक्षित वारी करना हम सभी का मुख्य उद्देश्य है। हड़पसरनगरी में पालकी समारोह का आगमन व विश्राम हमें सुखद करना है। पालकी समारोह सुरक्षित व उचित रूप से संपन्न हो, इस हेतु पुलिस व महानगरपालिका प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें। साथ ही पुलिस व महानगरपालिका प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का निश्चित रूप में पालन करने की नैतिक जिम्मेदारी हर एक हड़पसरवासी को निभानी चाहिए। सुरक्षित वारी की पहल में हड़पसरवासी कोविड के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें, अपना व अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपना पूरा योगदान दें। यह अनुरोध हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने किया है।
संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन की पृष्ठभूमि पर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में विधायक चेतन तुपे की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधि, महानगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन व समाजसेवकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, तब वे बोल रहे थे। हड़पसर में दोनों पालकियों का आगमन 24 जून 2022 को होगा, विश्राम के बाद उसी दिन आगे के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति तुपे, निलेश मगर, सुनील बनकर, विजय देशमुख, महानगरपालिका उपायुक्त संदीप कदम, पुलिस उपायुक्त मनीषा पाटिल, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले, सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, जलापूर्ति के कनिष्ठ अभियंता सुभाष पावरा, उपअभियंता विक्रम लहाने, प्रवीण येले, राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, आम आदमी पार्टी के सदस्य तुकाराम शिंदे के साथ-साथ महानगरपालिका प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में विधायक चेतन तुपे ने संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन की पृष्ठभूमि पर हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा जारी कार्यों की पूरी जानकारी ली व जिस-जिस विभाग में जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की निर्देश दिए। साथ ही पालकी में आनेवाले वारकरियों को किसी भी तरह की कोई भी असुविधा न हो, इस हेतु विशेष रूप से ध्यान देने हेतु आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवा, जलापूर्ति, रास्ते की मरम्मत, साफ-सफाई, दवाई का छिड़काव महत्वपूर्ण है, इस ओर विशेष रूप से संबंधित विभागों को पूरी तरह से ध्यान देना होगा।
(पुणे मनपा स्वास्थ्य प्रशासन को निर्देश देते हुए चेतन तुपे ने बताया कि पालकी समारोह में कोरोना रैपिड टेस्ट के केंद्रों की व्यवस्था करने के साथ-साथ जो कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे उसे अलग रखने की स्वतंत्र व्यवस्था की जाए, जिसके कारण संक्रमण पर नियंत्रण हो सकता है। कोविड का संकट अभी टला नहीं है, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। पालकी में आते समय मास्क का परिधान अवश्य करें।)
पुलिस उपायुक्त मनीषा पाटिल ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के आगमन पर हड़पसर में लगाए जानेवाले स्वागत के द्वार व विभिन्न खाद्य पदार्थों के वितरण के हेतु जो स्टेज जन प्रतिनिधि व समाजसेवकों के द्वारा लगाए जाते हैं, उसकी आपको पुलिस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पालकी समारोह में शामिल होते समय कृपया सोने के आभूषण न पहनें, अपने साथ किसी भी तरह की कोई बैग साथ न लाएं। पालकी समारोह में सादगी से शामिल होकर दर्शन करें। पालकी समारोह पूरी तरह से सफल बनाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें।सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन पर जारी तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि मगरपट्टा से दिवे घाट (संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग) व मगरपट्टा से कवडीपाट (संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग) पर 850 सफाई सेवक कार्यरत रहेंगे। प्रतिबंधात्मक दवाई छिड़काव, रास्ते की मरम्मत, रिफलेकटर आदि कार्य जारी हैं। सार्वजनिक नलों व आवश्यक टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था वारकरियों के लिए की जाएगी। पालकी समारोह के लिए 149 घूमते शौचालय की मांग हमने की है, जिसे 23 केंद्रों पर स्थापित किया जाएगा। धोखादायक पेड़ों की टहनियां काटी जा रही हैं। पालकी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम भी जारी है।

0 टिप्पणियाँ