मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल सुरक्षा बल टीम ने जीती ‘डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता’

प्रतियोगिता में पुणे के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 14 टीमों ने भाग लिया
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिविजनल स्पोर्ट्स संगठन के तत्वावधान में पुणे के रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड पर 31 मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में पुणे के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खेले गए 19 मैचों के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मैच रेल सुरक्षा बल तथा यांत्रिक (सवारी एवं मलडिब्बा) विभाग की टीम के बीच खेला गया, जिसमें रेल सुरक्षा बल टीम विजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक  बृजेश कुमार सिंह एवं प्रकाश उपाध्याय ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल खेलकूद सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोदकुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार, सहायक खेलकूद सचिव राहुल गर्ग, जे. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ