मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र में नागपुर, मुम्बई, नासिक और पुणे में योग सत्र आयोजित किए जाएंगे

    आठवां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। इस बार का विषय है- मानवता के लिए योग। आयुष मंत्रालय ने भारत और विश्‍वभर में आयोजित किए जा रहे सभी योगाभ्‍यास शिविरों और सत्रों के लिए इस विषय का चयन किया है।
    भारत आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है। इसे देखते हुए देश भर में 75 विशेष स्‍थलों पर योगाभ्‍यास और योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केन्‍द्रीय मंत्री, नेता और अन्‍य प्रसिद्ध व्‍यक्ति हिस्‍सा लेंगे। महाराष्‍ट्र में चार स्‍थानों- नागपुर, मुम्‍बई, नासिक और पुणे में आयोजित किए जा रहे योग सत्रों में केन्‍द्रीय मंत्री हिस्‍सा लेंगे।
    मुम्‍बई में वाणिज्‍य और उद्योग तथा कपडा मंत्री पीयूष गोयल योगाभ्‍यास कार्यक्रम का नेतृत्‍व करेंगे जो मरीन ड्राइव पर आयोजित किया जाएगा।
    केन्‍द्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री नारायण राणे आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्‍ट्रीय पोषण संस्‍थान द्वारा पुणे में आयोजित योग शि‍विर में हिस्‍सा लेंगे।

    गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय नासिक के निकट त्रयंम्बकेश्‍वर मंदिर में योग शिविर का नेतृत्‍व करेंगे जो केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जिला प्रशासन और त्रयंम्बकेश्‍वर मंदिर ट्रस्‍ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग नवी मुम्‍बई में बेलापुर स्थित केन्‍द्रीय सदन में योग के बारे में चार दिन की विशेष पुस्‍तक प्रदर्शनी आयोजित करेगा। इसमें योग और प्राकृतिक चिकित्‍सा सम्‍बंधी पुस्‍तकें रियायती मूल्‍यों पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ