संयुक्त सैन्य अभ्यास "पूर्व सम्प्रति-X" के दौरान, दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के अंतर्गत आतंकवाद, मानवीय सहायता और आपदा राहत और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के कई परिदृश्यों में अपनी विशेषज्ञता आपस में साझा करेंगी। अभ्यास कार्यक्रम का संचालन इस प्रकार से किया गया है कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी शुरूआत में एक-दूसरे की संगठनात्मक संरचना और सामरिक अभ्यास से परिचित हो सकें। जैसे-जैसे यह अभ्यास आगे बढ़ेगा, संयुक्त सामरिक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों दलों द्वारा संयुक्त युद्ध अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास एक फाइनल वैलिडेशन अभ्यास के साथ समाप्त होगा, जिसमें दोनों सेनाओं के सैनिक संयुक्त रूप से एक काल्पनिक वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियान का अभ्यास करेंगे।
सामरिक स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को आपस में साझा करने और एक-दूसरे के बारे में जानने अलावा, यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूती प्रदान करने का एक अवसर है। इस अभ्यास से दोनों देश की सेनाओं को एक-दूसरे के व्यापक अनुभव से लाभ प्राप्त होगा, जिससे इस क्षेत्र में और ज्यादा शांति और स्थिरता स्थापित करने में योगदान प्राप्त होगा।

0 टिप्पणियाँ