महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने के फैसले के विरुद्ध शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। इस गुट ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को भी चुनौती दी है। शीर्ष न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई 11 जुलाई को तय की है। उसी दिन पिछली याचिकाओं की भी सुनवाई होगी। न्यामूर्ति इन्द्रा बनर्जी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वो सोमवार को अन्य लंबित अपीलों के साथ-साथ इस मामले की भी सुनवाई करेगी।

0 टिप्पणियाँ