मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री 31 जुलाई को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 31 तारीख को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 91वीं कड़ी होंगी। प्रधानमंत्री ने लोगों से उन विषयों के बारे में सुझाव देने को कहा है, जिन पर कार्यक्रम की इस कड़ी में चर्चा होनी चाहिये। लोग नमो ऐप या माई जी ओ वी ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। टोल फ्री नम्‍बर 1800- 11- 7800 डॉयल करके प्रधानमंत्री के लिए हिंदी या अंग्रेजी में अपना संदेश रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन लाइनें इस महीने की 28 तारीख तक खुली रहेंगी। 1 9 2 2 नम्‍बर पर मिस्‍ड कॉल देकर एस.एम.एस. से मिले लिंक से भी प्रधानमंत्री के लिए सुझाव सीधे भेजे जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ