मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु : सभी की पहचान हुई

स्थानीय प्रशासन की मदद से बचाव कार्य शुरू : एसटी महामंडल के उपाध्यक्ष शेखर चन्ने द्वारा जानकारी
मुंबई, जुलाई (महासंवाद)
मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के नर्मदा नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 12 लोगों के शव नदी के किनारे से बरामद किए जा चुके हैं और सभी की पहचान कर ली गई है। मृतकों में एसटी के चालक और वाहक का सामवेश है। यह जानकारी एसटी महामंडल के उपाध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक शेखर चन्ने द्वारा दी गई है।
श्री चन्ने ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की अमलनेर (जलगांव जिला) आगार की इंदौर- अमलनेर बस क्रमांक एम एच 40 एन 9848 आज सुबह 7.30 बजे के करीब इंदौर से रवाना हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में खलघाट और ठिगरी स्थित नर्मदा नदी के पुल से उक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसटी महामंडल के स्थानी जिला प्रशासन से संपर्क कर मदद व बचाव कार्य शुरू करने का अनुरोध किया। स्थानीय जिला प्रशासन ने बचाव कार्य में 12 लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। ये सभी शव धामणोत स्थित ग्रामीण अस्पताल में रखे गए हैं। अभी भी शवों को ढूंढने का कार्य जारी है।
श्री चन्ने ने बताया कि यह दुर्घटना बहुत ही दुखद है, ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महामंडल द्वारा उपाय योजना की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए एक समिति घटित की गई है जो इसकी जांच करेगी।म्हणाले.
दुर्घटना के सभी शवों की जांच हो गई है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
1.चंद्रकांत एकनाथ पाटिल- (45) (चालक) अमलनेर 2. प्रकाश श्रावण चौधरी (वाहक), अमलनेर 3.अविनाश संजय परदेशी, अमलनेर 4.राजू तुलसीराम (35) राजस्थान, 5. जगन्नाथ जोशी -(68) राजस्थान, 6. चेतन जागीड, राजस्थान 7. निंबाजी आनंदा पाटिल, अमलनेर, 8. सैफउद्दीन अब्बास अली बोहरा, मध्यप्रदेश 9. कल्पना विकास पाटिल- (57) धुळे, 10. विकास सतीश बेहरे- (33) धुलिया, 11.आरवा मुर्तजा बोहरा - (27) अकोला, 12. रुख्मणीबाई जोशी, राजस्थान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ