पुणे, जुलाई (जिमाका)
सामाजिक न्याय व विशेष सहायक विभाग के येरवडा स्थित पिछड़े वर्ग की लड़कियों के सरकारी छात्रावास में 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पिछड़े वर्ग की 100 लड़कियों को 11वीं से 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर व आईटीआई के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
छात्रावास में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इसमें हर महीना 800 रुपये निर्वाह भत्ता, 100 रुपये स्वच्छता के लिए एवं प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में स्टेशनरी के लिए 4 हजार रुपये दिए जाते हैं। ट्रिप, यूनिफॉर्म, एप्रन और प्रोजेक्ट के लिए सरकार के निर्णय के अनुसार राशि दी जाती है और मुफ्त भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
छात्रावास में प्रवेश के लिए तहसीलदार का पिछले वर्ष का आय प्रमाणपत्र, पिछले वर्ष की मार्क शीट, जाति प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र सहित इच्छुक सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, पुणे- 020-29706611, संत जनाबाई लड़कियों का सरकारी छात्रावास, येरवडा, मोबाइल नंबर -9561568459 पर संपर्क करें। यह अपील छात्रावास के गृहपाल द्वारा की गई है।

0 टिप्पणियाँ