मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य के 13 नगर पालिकाओं में आरक्षण देने के लिए 29 जुलाई को आरक्षण लॉटरी का आयोजन

     महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग राज्य के 13 नगर पालिकाओं में आरक्षण देने के लिए 29 जुलाई को आरक्षण लॉटरी का आयोजन करेगा। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और इस वर्ग की महिलाओं तथा सामान्य श्रेणी की महिलाओं की सीटें तय करने के लिए लॉटरी से ड्रॉ निकाला जाएगा।

    13 मई को इन 13 नगर पालिकाओं में आरक्षण के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया था। लेकिन 20 जुलाई को उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार इसमें संशोधन किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने 25 जिला परिषद और 285 पंचायत समिति के चुनावों के लिए संशोधित आदेश पारित किया है। साथ ही आयोग ने 155 नगर परिषद और नौ नगर पंचायतों के चुनाव के लिए भी संशोधित आदेश जारी किया है। इन सभी के लिए 28 जुलाई को अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओँ के आरक्षण के लिए लॉटरी का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ