राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न
पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दिनांक 22.07.2022 को पूर्वाह्न 10.30 बजे रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय के सभागार में डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी, प्रधान नियंत्रक की अध्यक्षता में तिमाही राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को सुनिश्चित करने एवं इसकी समीक्षा हेतु प्रत्येक तिमाही में समिति की बैठक आयोजित की जाती है। उक्त बैठक में कार्यालय के सभी स्कन्ध अधिकारी, अनुभागों के वरिष्ठ लेखा अधिकारी एवं राजभाषा अनुभाग के अधिकारीगण शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत राजभाषा अनुभाग की वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी श्रीमती शोभा कश्यप द्वारा अध्यक्ष महोदय एवं समिति के सदस्यों का स्वागत से हुई तथा श्री लहना सिंह, भारलेसे, उप नियंत्रक ने अध्यक्ष महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने बीज उद्बोधन में श्री लहना सिंह, भारलेसे, उप नियंत्रक ने अध्यक्ष महोदय एवं समिति के सदस्यों का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि कार्यालय में राजभाषा हिन्दी का प्रगामी प्रयोग उच्चस्तरीय है तथा आदरणीय अध्यक्ष महोदय के कुशल नेतृत्व में कामयाबी की नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही है।
राजभाषा अनुभाग के अधिकारियों द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को स्लाइड के माध्यम प्रस्तुत किया गया। समिति को राजभाषा कार्यान्वयन के प्रमुख स्तम्भ प्रशिक्षण, निरीक्षण, अनुवाद एवं पत्रिका सहित हस्तपुस्तिकाओं का हिन्दी अनुवाद संबंधी प्रगति के बारे में विस्तार से बताया गया। विगत तिमाही की उपलब्धियों एवं आगामी तिमाही के लिए राजभाषा अनुभाग के संकल्पों से भी सदस्यों को अवगत कराया गया।
उक्त बैठक में अध्यक्ष महोदय ने राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन की दिशा में कार्यालय के एकजुट प्रयास की सराहना की। राजभाषा अनुभाग के अधिकारियों के सजग एवं सक्रिय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों की ओर नाराकास एवं मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है। अध्यक्ष महोदय ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन को दिशा देने में अपना योगदान दें ताकि कार्यालय को राजभाषा शील्ड मिल सके। तत्पश्चात कार्यालय की गृह पत्रिका राजदरबार-2022, कार्यालयी गतिविधियों का सचित्र त्रैमासिकी प्रथम एवं द्वितीय का आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय के कर कमलों से डिजिटल विमोचन किया गया। विमोचन के पश्चात प्रधान नियंत्रक महोदय ने कार्यालय के अधिकारियों में राजभाषा के प्रति सजगता एवं हिन्दी भाषा में रचनाधर्मिता विकसित होने पर खुशी जाहीर की।
बैठक का समापन श्रीमती सुनिता पी. रमेश, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। बैठक में कोविड-19 महामारी से बचाव के भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पुरजोर पालन किया गया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ